बिहार पंचायत चुनाव 2021 के पांचवें चरण के पहले नामांकन दिन भागलपुर जिलान्तर्गत नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय में डीएम सुब्रत कुमार सेन के साथ नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार, बीडीओ हरिमोहन कुमार, अंचलाधिकारी अजय सरकार, भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह आदि अधिकारियों ने मुख्यालय में चुनाव संबंधी कार्यों की गहन जांच करते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित सभी काउंटर की जानकारी लिया.
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पत्रकारों से वार्तालाप में कहा कि चुनाव1 में किसी प्रकार दिक्कत न हो इसके लिए हमलोग पुख्ता व्यवस्था किये हुए है, सभी पदों के नामांकन के लिए अलग अलग विशेष काउंटर बनाई गई है जहां से उम्मीदवार कोविड-19 के नियमों का पालन कर नामांकन कराएंगे.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि अच्छी तैयारी व्यवस्था की गई है, किसी तरह दिक्कतों का सामना नहीं होगा.


