संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । एनएच दो के पीपरघट्टी के पास से उत्पाद विभाग के अधिकारियों के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित शराब के साथ मैजिक वाहन को जप्त किया गया है। इस संबंध में उत्पाद विभाग के निरीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि डोभी थाना क्षेत्र के पीपरघट्टी एनएच दो से टाटा कंपनी के मैजिक वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 02 जीबी 04 11 पर लदे प्रतिबंधित देसी शराब की 170 कार्टून 300 एमएल का 4250 बोतल कूल 1275 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई में औरंगाबाद जिले के जदू बीघा गांव निवासी राधेश्याम शर्मा का पुत्र सत्रुधन कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


