Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

विधायक की पहल पर सीआईटी टीम ने किया गैस एजेंसी मामले की जांच // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता- पंकज मिस्त्री, बांका

चान्दन/बांका:  चान्दन दक्षिणी जिप सदस्या निशा शालिनी पर राजनीति के तहत झूठा मुकदमा दर्ज होने की बात  का जांच सीआईडी द्वारा कराने के आदेश के आलोक में पटना सीआईडी टीम के वरीय अधिकारी गरिमा मलिक के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच सीआईडी टीम द्वारा गुरुवार को देर शाम तक किया गया। इस जांच के क्रम में भैरोगंज मथुरामोड के साथ गैस गोदाम, कार्यलय सहित कुछ उपभोक्ताओं  के साथ भी बातचीत कर किया गया। जांच के बाद टीम के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट जल्दी ही विधानसभा पटल पर देने की बात कही। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार,ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार, एमओ राहुल कुमार  उपस्थित थे। ज्ञात हो कि 24 मई को जिलाधिकारी के पास गैस एजेंसी की शिकायत के बाद मापतोल निरीक्षक चंद्रभूषण कुमार औऱ एमओ राहुल कुमार द्वारा गैस एजेंसी की जांच की गई थी। मूल्य तालिका,स्टॉक पंजी, दूसरे जिले के लाभुक सहित कई अन्य तरह की अनियमितता का आरोप लगाकर निशा शालिनी को आरोपी बनाते हुए चांदन थाना कांड संख्या 74/21 धारा 420,286,467,471,एंव 7 ईसी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले के दर्ज होने के बाद आरोपी जिप सदस्या ने स्थानीय सांसद के इशारे पर केश करवाने का आरोप लगाया था।जबकि बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा विधानसभा में  फर्जी मुक़दमे की बात बताकर फिर से जांच की मांग किया था।  जो गुरुवार को सीआईटी की जांच पूरा होने के बाद जिप सदस्य निशा शालिनी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से किया गया है। मुझे उम्मीद है इस जांच में मुझे पूरी तरह निर्दोष बताकर इसमे शामिल लोगों  का राजनीतिक पोल खुलने की संभावना है।