संवाददाता - निरंजन कुमार,गया
गया/आमस। आमस थाना क्षेत्र के करमाइन मोड़ के समीप एन एच दो पर शुक्रवार को अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से कबाड़ा बेचने वाला साइकिल चालक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतना भयावह था कि मृतक के शव को पहचान करना मुश्किल हो रहा था। क्योंकि चेहरे को पूरी तरह से कुचल दिया गया था।
परंतु कुछ देर बाद लोगों के द्वारा मृतक की पहचान बाँकेबाज़ार थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी नेजाम शाह के रूप बताया गया। जो फेरी का काम किया करता था। वह रफीगंज का रहने वाला है परंतु कई वर्षों से डुमरावां गाँव मे ही रहता है।
इधर घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गया मगध मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया है.


