Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सम्मान समारोह आयोजित कर पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिजेन्द्र कुमार विद्यार्थी को विदाई दी गई // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
भागलपुर से ब्यूरो शिवराज कुमार की रिपोर्ट
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिजेन्द्र कुमार विद्यार्थी का आज स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में भव्य तरीके से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत आगंतुकों के द्वारा डॉ. बी.के. विद्यार्थी को पगड़ी पहनाते हुए गायत्री मंत्र से शुरुआत कर की गई.
इस कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बिनोद कुमार, बिहपुर के पीएचडी प्रभारी, प्रखण्ड निवर्तमान उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, नवोदय विद्यालय के शिक्षक एवं लैब टेक्नीशियन सौरभ कुमार आदि के इनके कार्यकाल की तारीफ़ करते हुए कहा कि कोरोना काल मे डॉक्टर मरीज के साथ संक्रमित न हो जाये इसलिए छूने से कतराते थे, परंतु इन्होंने बेहिचक इनकी दिन रात सेवा कर ईलाज करते रहे.
मौके पर कोरोनाकाल मे सराहनीय कार्य करने वाले हॉस्पिटल वर्कर, नर्स को प्रमाण पत्र वितरण किया गया एवं इनके कार्यकाल में विशेष रूप से आशा कार्यकर्ताओं के लिए चलाया गया कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र का वितरण पीएचसी सेवानिवृत्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिजेन्द्र कुमार विद्यार्थी एवं इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइन्स नारायणपुर के निदेशक डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया.
मौके पर उन्होंने कहा कि आज डिजिटल भारत के दौर में बेसिक कम्प्यूटर जानकारी रहना नितांत आवश्यकता है इसी को पूरा करने के लिए बिहार कम्प्यूटर साक्षरता मिशन पटना द्वारा एक महीने के निशुल्क बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया गया था. जिसका आज प्रमाण पत्र वितरण किया जा रहा है भविष्य में यह बहुत ही मूल्यवान साबित होगा.
नारायणपुर के समाजसेवी सुमित कुमार यादव एवं अजय रविदास के द्वारा मंजूषा पेन्टिंग देकर सम्मानित किया गया.
नवगछिया से आये हुए संगीत कलाकार ने अपनी कलाकारी से उपस्थिति सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया.
कार्यक्रम का संचालन कुमार गौरव ने किया.