संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
शेरघाटी जीटी रोड पर ओवरब्रिज के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है सूचना के मुताबिक दोनों महिलाएं शेख बीघा आमस की रहने वाली बताई जा रही है ग्लैमर बाइक से दो महिलाएं पुरुष शेरघाटी से आमस की ओर जा रही थे
इसी क्रम में शेरघाटी जीटी रोड पर ओवरब्रिज के समीप उनके बाइक में पीछे से एक कंटेनर ने धक्का मार दिया इससे दोनों महिलाएं जीटी रोड पर गिर पड़े तभी तेज रफ्तार कंटेनर महिलाओं को कुचलते हुए पार कर गए परिणाम स्वरुप दोनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई कंटेनर से कुचलने के कारण महिलाओं को क्षत विक्षत अवस्था में सड़क पर पड़ा था जिसे स्थानीय पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया सूत्रों के अनुसार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया


