संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
दिनांक 24 सितंबर को गया जिले के बेलागंज एवं खिजरसराय प्रखंड में पंचायत आम निर्वाचन से संबंधित मतदान होंगे । गया जिले में प्रथम चरण में इन दो प्रखंडों में कल प्रातः 7:00 बजे से अपराहन 5:00 बजे तक मतदान होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। *जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज बेलागंज एवम खिजरसराय प्रखंड जा कर तैयारियों का जायजा लिया गया ।* उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया कि मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बेलागंज में 275 मतदान केंद्रों पर तथा खिजरसराय में 203 मतदान केंद्रों पर कल मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के मतदान में सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए गए हैं।
पंचायत चुनाव को सफल सुरक्षित एवं निष्पक्ष कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं की गई है। बेलागंज एवं खिजरसराय प्रखंड में पड़ने वाले निर्वाचन क्षेत्रों को *प्रखंड वार सुपर जोन* में विभक्त करते हुए प्रत्येक जोन में अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। बेलागंज प्रखंड के लिए श्री सुमन कुमार,उप विकास आयुक्त तथा खिज़रसराय प्रखंड के लिए श्री मनोज कुमार अपर समाहर्ता की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुपर जोनल दल के पदाधिकारी संबंधित क्षेत्र में स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करवाने हेतु स्ट्राइकिंग बल के रूप में कार्य करेंगे। सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि वे संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखेंगे एवं पर्यवेक्षण करेंगे


