गया/डोभी । नगर पंचायत डोभी के मुख्य बाजार स्थित डोभी मोड़ के समीप एक बिजली का पोल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर यात्री शेड में शुक्रवार की शाम धक्का मार दिया।
जिससे यात्री सेड क्षतिग्रस्त हो गया। जिसका एक पिलर क्रेक कर गया। स्थानीय लोगो ने बताया यात्री सेड में कुछ यात्री बैठकर अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।
इस घटना में बाल-बाल बचे यात्री। घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने थाना को दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने मामले को लेकर जांच कराने की बात बताये। मालूम हो कि यात्री शेड का निर्माण हाल ही में कराया गया है। यह बिहार सरकार परिवहन विभाग के द्वारा इसका निर्माण कराया गया है।


