संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)
सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के उषा मोड़ पर शुक्रवार को एक और सड़क हादसे में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए, दोनों युवक बाइक (JH 05 CG 9278) पर सवार थे। जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है. दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक ड्यूटी से लौट रहे थे. उसी बीच उषा मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाईवा संख्या जेएच05एजेड-9278की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।


