गया/शेरघाटी। शेरघाटी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकप भान तेज रफ्तार ने दो महिला समेत तीन लोगों को रौंदा घटना स्थल पर हुई मौत। जानकारी के मुताबिक तीनो लोग घर के बाहर रस्सी बांट रहे थे।तभी तेज रफ्तार पिकप भान ने अपना नियंत्रण खो दिया
जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई मृतक महिला के पहचान पायरिया देवी पति तिलु मांझी व तिलु मांझी उनकी माता मुनमा देवी पति के स्व०शिव भजन मांझी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
जानकारी के मोताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य है जिसमे माँ,बेटा पति पत्नी के मौ हो गई
मृतक तिलु मांझी के 11 बच्चे है। उक्त घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर रखा है घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची शेरघाटी थाने की पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को समझाने में जुटी हुई है।


