गया/डोभी। डोभी थाना क्षेत्र के शिवगंज पैन के पास एक 38 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुई है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शव की पहचान वारी पंचायत के वारी गांव निवासी पिरथु पासवान का 38 वर्षीय पुत्र गणेश पासवान के रूप में कई गई है।
मामले की पुष्टि थानाध्यक्ष अजय कुमार ने भी किया है। शव को बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कालेज भेज गया है। बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति की मौत पैन में डूबने से हुई है। पोस्टमार्डम के बाद ही पता चल सकता है। ये घटना वास्तविक डूबने से हुई है या कोई और कारण है।
मालूम हो कि शनिवार की सुबह जब ग्रामीण अपने खेत पर टहलने जा रहे थे तो शव दिखाई दिया। ततपश्चात उसे लोग शव के नजदीक जाकर भी देखा तो पाया यह मृत शरीर शव ही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष अजय कुमार को दिया। थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्डम हेतु थाना से स्थानांनतरण कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव के परिजन को सौप देने की बात कहा गया।


