Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

दहेज उत्पीड़न मामला : शादी के बाद मारपीट, महिला को निकाला घर से, बच्चे से किया अलग, न्याय के लिए लगाया गुहार। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया। शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा के समीप जुमा मस्जिद कि रहने वाली महिला फरहा नाज़ थाने से लेकर वरीय अधिकारियों तक गुहार लगाने के लिए चक्कर काट रही है। पीड़ित महिला फरहा नाज़ अपने पति मोदसिसर आलम, पिता स्वर्गीय कमर आलम पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने रामपुर थाने में एक आवेदन दिया है।
महिला ने कहा कि हमारे पति मोदस्सिर आलम मुझे बहुत तंग करते हैं और हमेशा मारपीट करते हैं और कहते हैं कि अपने पिता और भाई से पैसा मांग कर लाओ तब है नहीं तो हम तुम्हारा खर्चा नहीं उठा सकते हैं। शादी के कुछ ही दिन के बाद से दहेज स्वरूप सारा सामान सोने के चांदी के जेवर की मांग किया किया गया था जिसे हमारे परिवार वालों ने दिया था। उसके बाद से पुनः फिर से मांग किया जा रहा है और नहीं देने पर मारपीट किया जा रहा है और ससुराल बारे में मुझे भूखा रखकर लगातार मानसिक एवं शादी प्रताड़ित कर रहे हैं
और घर से भी निकाल दिया गया है जो अभी महिला अपने परिवार के घर पर रह रही है। पीड़िता महिला ने कहा कि हम परेशान होकर घटना की शिकायत महिला थाने में भी किए थे परंतु महिला थाना द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन मेरे ससुराल के लोग नहीं माने..इसी बीच मेरे द्वारा एक परिवाद पत्र संख्या 383/21 गया व्यवहार न्यायालय में दायर किया गया तब मेरे ससुराल वाले द्वारा आपस से समझौता कर विगत दो माह पहले मुझे मेरे पति ससुराल ले जाएं। लेकिन विगत 23 सितंबर को जब में गया व्यवहार न्यायालय से लगभग शाम में अपने ससुराल लौटी तो मेरे पति कुछ समय बाद पूछे थे कोर्ट में चल रहे वाद वापस लिए या नहीं। जब मैंने कहा कि न्यायाधीश छुट्टी पर है इतना सुनते ही मेरे पति
पुनः जान से मारने की कोशिश करते हुए मारपीट करने लगे। हमारे पति के भाई गमचे से मेरा गला दबा रहा था ताकि मेरा आवाज ना निकले और दम घुट जाएं. पीड़िता महिला ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि हमें उचित न्याय दिलाया जाए। वही इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी हम काउंटिंग के ड्यूटी में लगे हुए हैं अगर इस तरह के मामला आया हो तो हम देख लेते हैं।