Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

परैया में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत, साथियों के साथ गया था नहाने। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

  
 
संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/परैया । परैया ​प्रखंड के सोलरा पंचायत स्थित प्राणपुर गांव में बुधवार दोपहर बड़ी दुर्घटना घटी। गांव के उत्तर स्थित तालाब की इसी वर्ष खुदाई हुई थी। जहां किशोर की डूबने से मौत हो गयी। मनरेगा से उक्त तालाब की उड़ाही का काम किया गया है। जिसकी गहराई बीस फिट के करीब है। मृत किशोर की पहचान 17 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ बंटी से हुई है
जिसके पिता मुकेश प्रसाद मजदूरी का काम करते है। किशोर इस वर्ष मैट्रिक पास कर इंटर में नामांकन करवाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोर अन्य तीन साथियों के साथ नहाने गया था। जहां दोस्तों ने उसको डूबते देखा। आशंका जताई जा रही है कि किशोर का पैर तालाब के अंदर स्थित झाड़ में फंस गया है। जिससे वह बाहर नही निकल पाया और डूबने से उसकी मौत हो गयी। 
बाद में इकट्ठा ग्रामीणों की भीड़ में कुछ लोगों ने गोता मारकर शव को घण्टों खोजा। एक घन्टे की तलाश के बाद शव तालाब की तलहटी से बरामद हुआ। मृत किशोर दो भाई में बड़ा है। किशोर की मौत से पूरे परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। 
जबकि गांव में घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना के बाद पहुंचे पुलिस पदाधिकारी द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु गया एएनएमसीएच भेजा गया है। घटना से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित है और स्थानीय स्तर पर मुआवजे की मांग की है।