Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

चान्दन प्रखंड अंतर्गत देसी शराब तस्कर हुए गिरफ्तार // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता -पंकज मिस्त्री, बांका

चान्दन/बांका: चान्दन प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी थाना में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे शराब तस्कर अभियान में गोवरधा के पास 19 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन शराब तस्कर हुए गिरफ्तार। 

 बिहार  में  पूर्ण शराब बंदी के बाद भी लोगों में कानून  एवं पुलिस प्रशासन को आंखों में धूल झोंकते हुए शराब का तस्करी किया जा रहा है। 

जो चांदन थाना और आनंदपुर ओपी थाने के पुलिस भी पूरी ताकत के साथ और जूनन के साथ बुरे काम को अंजाम देने वाले शख्स के ऊपर सख्त कार्रवाई करने में हमेशा तत्पर हैं।

 तीनों अभियुक्तों को आनंदपुर ओपी थाना में लाकर पूछताछ की जा रही है जिसमें तेजो दास, पिता स्वर्गीय नंदू दास, साकिन करवामारन, विसुनदेव महाराणा, पिता सिकंदर महाराणा, साकिन हीरारायडीह, राजकुमार दास पिता कैलास दास, ग्राम नारायणडीह, शराब कारोबार में तीनों  शराब तस्कर  को आनंदपुर ओपी थाना प्रभारी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

आनंदपुर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों शराब तस्करों के खिलाफ मध्य उत्पाद अधिनियम की तहत प्राथमिकी दर्ज कर बांका जेल  भेज दिया जाएगा।