Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गुरारू में यूरिया खाद की घोर किल्लत, किसानों के बीच मची है अफरा-तफरी। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/गुरारू । गुरारू प्रखण्ड में यूरिया खाद की घोर किल्लत है। गुरारू प्रखण्ड अंतर्गत रौना बाजार जहां यूरिया खाद को लेकर किसानों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है। यह हालात प्रतिदिन का है। यूरिया खाद की किल्लत होने से धान के पौधों की वृद्धि रूक सी गई है। यह हालात पिछले कई महीने से चल रहा है।
इस वर्ष अच्छी वर्षा होने की वजह से शत-प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है। खाद की किल्लत के कारण किसान बेचारा बने हुए हैं। इस ओर पदाधिकारी मौन साधे हुए हैं। इस परेशानी के लिए कौन ज़िम्मेदार है। यह किल्लत पिछले कई वर्षों के बाद हुई है। 
दूसरी ओर लाइसेंस धारी दुकानदारों का कहना है कि यूरिया खाद बेचने में हमलोग को घटा होता है। सरकार २६७ रूपए में प्रति बोरी खाद बेचने को कहती है जबकि हमलोगों को खाद बेचने में कोई फायदा नहीं होता है। इसलिए खाद का उठाव करने एवं वितरण में असमर्थ हैं।