Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

मानपुर में लगातार हत्याएं की की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता निरंजन कुमार,गया
गया जन अधिकार पार्टी का मानपुर की गिरती विधि व्यवस्था को लेकर एक बैठक आहूत की गई इस बैठक का नेतृत्व कर रहे जन अधिकार पार्टी के बिहार प्रदेश के प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि आए दिन पूरे बिहार में अपराधी बेलगाम है जिसका परिणाम है कि गया के मानपुर में लगातार हत्याएं की की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है इसको लेकर जन अधिकार पार्टी ने आईजी मगर प्रक्षेत्र गया को गिरती विधि व्यवस्था के सवाल पर ज्ञापन सौंपकर वैसे पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
जो अपराध को नियंत्रण करने में विफल साबित हो रहे हैं अपराधियों का मनोबल इतना बड़ा है कि फिर से एक बार फल्गु नदी के पूर्वी तट पर स्थित कुमार टोली मटिया पर बदमाशों के द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई मृतक बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अनिकेत पासवान है मानपुर में दहशत का माहौल है पुलिस की विफलता पर लोगों में चर्चाएं हो रही है और बड़े अधिकारी तमाशा बिन बनकर रह गए हैं महीनों दिनों के अंदर लगभग आधा दर्जन हत्याएं हुई है मानपुर में पुलिस का खौफ अपराधियों को खत्म हो गया अरे यहां के स्थानीय थाना बालू जमीन की दलाली करने में लगे हुए श्री कन्हैया ने कहा कि पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को बेवजह फंसाया जा रहा है और अपराधियों को खुला अपराध करने के लिए छोड़ दिया गया जो आक्रोश का विषय है बढ़ती अपराधिक घटनाओं के सवाल पर अब जन अधिकार पार्टी सड़क पर उतरने का काम करेगी चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और अपराधी अपराध करने में सफल साबित हो रहे हैं।