Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बाराचट्टी के पट्टी में अवैध बालू माफियाओं पर पुलिस की कार्रवाई, बालू लदे एक ट्रक जब्त // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/बाराचट्टी । अवैध बालू माफियाओं पर बाराचट्टी पुलिस ने कार्रवाई की है. इसी क्रम में बालू लोड कर रहे एक ट्रक को बाराचट्टी पुलिस ने जब्त किया। ज़ब्त वाहन को बाराचट्टी थाना परिसर में रखा गया है जिसकी सूचना लिखित रूप से गया जिला खनन पदाधिकारी गया को दी गयी है.
थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की ग्राम पट्टी में अवैध रूप से बालू लोड हो रहा है. थानाध्यक्ष के द्वारा बाराचट्टी पुलिस बल को कार्रवाई का आदेश दिया गया. बाराचट्टी थाना  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पट्टी से अवैध बालू लोड कर रहे ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
वही मौके से वाहन चालक पुलिस वाले को देख भागने में सफल रहा।जब्त वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन न0 युपी 67 एटी 2021 है। आगे उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश मिला था कि बालू की अवैध उठाव काफी जोरो से हो रहा है जिसपर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा था कि लगातार सूचना मिल रही है की गया जिला के आसपास के नदियों से अवैध बालू निकासी किया जा रहा है। 
थानेदारों को उन्होंने आदेश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर बालू की तस्करी रोकें,और उनके खिलाफ कार्रवाई करे। जानकारी के मुताबिक पूरे राज्य में बालू के खनन पर रोक लगी हुई है।