संवाददाता : सम्भू सेन (सराइकेला)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई द्वारा सिंहभूम कॉलेज चांडिल में इंटरमीडिएट कला (आर्ट्स) विषय में 512 सीट बढ़ाने को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव के नाम पर 16.09.2021 को प्राचार्य डीके पांडे को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नयन हालदार ने बताया कि सिंहभूम कॉलेज चांडिल चांडिल अनुमंडल में अवस्थित हैं और यहां के अधिकांश छात्रों का शुरू से ही कला में रुचि है।साथ ही अभाविप छात्र नेता सनातन गोराई ने बताया कि अभी तक कॉलेज में 30% छात्रों ही नामंकन ले पाए है ओर सीट पूर्ण रूप भर गया,अभाविप जैक सचिव महोदय से मांग करती है कि छात्रों की हित के लिए 512 सीट जरूर बड़ाए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नयन हालदार, छात्र नेता सनातन गोराई,चिनीबास भुइया , अश्विनी कुमार सह अनेक छात्र उपस्थित थे।


