संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी। डोभी प्रखंड क्षेत्र के करमौनी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को पूरा दिन मरीज चिकित्सकों की लेट-लतीफी के कारण मरीज परेशान दिखे। मालूम हो कि मंगलवार को पूरे प्रखंड क्षेत्र में कोरोना का वैक्सीनेशन को लेकर मेगा कैंप का आयोजन किया गया था।
जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मियों को उक्त कार्य में लगाया गया था। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक ना तो मरीज के समय की कीमत समझते हैं और ना ही आउटडोर के लिए बने समय तालिका को सुबह के 8 बजे से दोपहर के 2 बजे तक चलने वाली आउटडोर सेवा में एक भी चिकित्सक नियमित समय से नहीं पहुंचे हैं।
नतीजा अलग-अलग बीमारियों का इलाज कराने दूर-दराज से पहुंचे मरीज चिकित्सक कक्ष में उनके आने तक हर किसी से सिर्फ यही पूछते रहते हैं कि डॉक्टर कब आएंगे। उक्त अस्पताल में तैनात चतुर्थ वर्गीय महिला कर्मचारी जिरिया देवी भी डॉक्टर की अनुपस्थिति, लेटलतीफी से अभ्यस्त हैं और मरीजों को चिकित्सक के नहीं आने की बात बड़े आराम पूर्वक से बताती हैै।
इस मामले में जब स्ट्रीटबज्ज न्यूज के संवाददाता ने अनुपस्थित चिकित्सक के संबंध में जानकारी लेता है, तो कहते हैं कि सभी डॉक्टर मेगा कैंप में बिजी हो जाने के कारण आज यानी मंगलवार को नहीं आ सकेंगे। मंगलवार को एक दर्जन मरीज डॉक्टर के आने के इंतजार दोपहर के 2 बजे तक कर रहे थे। इस संबंध में पीएचसी प्रभारी डॉ ऋषिकेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सुबह के 8 बजे से दोपहर के 2 बजे तक डॉ रजनीश कुमार कि ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई थी। ड्यूटी
ड्यूटी में लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।


