Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया/डोभी:कोरोना को लेकर मेगा कैम्प में 4610 लोगों को किया गया टीकाकरण //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
डोभी प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में मंगलवार को कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मेगा कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग एवम प्रखंड कार्यालय के कर्मी मौजूद दिखे।इस मेगा कैंप में काफी की संख्या में ग्रामीण पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाया। वही सभी सेंटरों पर ज्यादा की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों को वापस भी लौटना पड़ा है। इसका मुख्य कारण पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नही होना बताया जाता है। जिससे ग्रामीणों ने व्यवस्था को लेकर काफी ज्यादा आक्रोश व्यक्त किया है। भीड़ काफी ज्यादा होने के कारण वैक्सीनेशन करवाने आए लोगों ने आपस में ही भीड गए। इस एक दिवसीय मेगा कैंप में कुल 27 सैंटरो पर 5 हजार लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा गया था।इसके बावजूद कुल 4610 लोगो को कोरोना का टिकाकरण किया गया। वहीं वैक्सीन दे रही महिला स्वास्थ्य कर्मी बिना मास्क एवं ग्लब्स के ही वैक्सीनेशन का कार्य करते दिखी।