Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

निजी क्षेत्र के रोजगारों में 75% स्थानीय//LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
 संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो

    निजी क्षेत्र के रोजगारों में 75% स्थानीय लोगों को नौकरी देने के हेमंत सरकार के निर्णय पर जिला झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का आभार व्यक्त किया है. साथ ही टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा आईटीआई और डिप्लोमा में भर्ती हेतु अहर्ता में शत प्रतिशत झारखण्डियों को शामिल करने को अपने संघर्ष और आंदोलन की जीत करार दिया है. इस संदर्भ में शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने कहा कि निजी क्षेत्र के रोजगारों में 75% झारखण्डी युवाओं को रोजगार देना अनिवार्य किया जाना एक ऐतिहासिक फैसला है. स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम में यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा. फैसले से राज्य की समस्त जनता खासकर युवाओं में हर्ष और उल्लास का संचार हुआ है. जिला संयुक्त सचिव सह झारखण्ड आंदोलन कारी सुनील कुमार महतो ने कहा पूर्ववर्ती भाजपा की सरकारों ने जिस प्रकार से राज्य की नौकरियों को बाहरियों को देकर स्थानीय युवाओं को रोजगार से मरहूम रखने की नीति अपना रखी थी, उस भाजपा के मुंह पर यह करारा तमाचा है.

    इधर टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा आईटीआई और डिप्लोमा में भर्ती हेतु शत प्रतिशत सीटों पर स्थानीय युवाओं को लेने के फैसले पर भी डॉ महतो ने कहा कि झामुमो का संघर्ष रंग लाया. लगातार दबाव के अंततः टाटा स्टील लिमिटेड को झुकना पड़ा. अब भारी संख्या में झारखण्डी आदिवासी और मूलवासी युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुल गये हैं. इस पूरे मामले में राज्य सरकार की भूमिका भी अहम रही.


                         डॉ शुभेन्दु महतो
       जिलाध्यक्ष  झारखण्ड मुक्ति मोर्चा,।  
                       सुनील कुमार महतो,
          संयुक्त सचिव सह झारखंण्ड आंदोलनकारी 
                      झारखण्ड मुक्ति मोर्चा,
                      सरायकेला-खरसावां