गया- जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के इंटरमीडिएट संकाय की एक छात्रा की हत्या कर उसके घर के बाहर छोड़कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस इस मामले में छह बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना गुरुआ प्रखंड के एक गांव की है। मंगलवार की शाम को कोचिंग में पढ़ाई करने के उपरांत छात्रा अपने दो सहेलियों के साथ बर्मा बीघा गांव लौट रही थी। इसी बीच उसने सहेलियों को बताया कि वह अपने नानी से मिलकर आती है। यह बात सुनकर उसकी दोनों सहेली अपने घर चली आई। मंगलवार की शाम तक वह नहीं लौटी। परिजनों को अंदेशा हुआ। खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान एक अनजान नंबर से छात्रा के पिता के मोबाइल पर कॉल आया। उसने बताया कि छात्रा की तबीयत खराब हो गई है। वे लोग इलाज करा रहे हैं। इलाज के उपरांत घर पहुंचा देंगे।
यह बात सुनकर स्वजन चिंतित हो गए। तब तक फोन कट गया। रात करीब 10:30 बजे बदमाशों ने छात्रा के शव को उसके घर के बाहर रख कर फरार हो गए। आवाज सुनने पर स्वजन निकले तो घर के दरवाजे पर बेटी का शव पड़ा हुआ था। यह देख घर में कोहराम मच गया। मंगलवार की देर रात 12:00 बजे गुरुआ थाना के पुलिस को सूचना दी गई।आनन-फानन में पुलिस पीड़िता के घर पहुंचकर जांच शुरू दी । छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी का अपहरण कर बदमाशों ने दुष्कर्म जैसी घृणित कार्य किया है। उस दौरान ही उसकी तबीयत खराब हुई होगी। बदमाशों ने बेरहमी से बेटी की हत्या कर शव को लाकर घर के चौखट पर छोड़ दिया है। घटना के आक्रोशित स्थानीय लोग गुरुआ चेरकी मार्ग को बुधवार को जाम करने का प्रयास किया गया जिसे स्थानीय पुलिस ने समझाकर हटवा दिया। इस संबंध में गया एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। परिवार वालों
से हम लोग आवेदन की मांग कर रहे हैं, पीड़ित के तरफ से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नही हुई है। मामले में थाना एसएचओ को जांच करने के लिए आदेश दिया गया है, जैसे ही परिवार वालों की तरफ से हमें आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया इस तरह की कोई बात नहीं है।


