Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

27 सितंबर बंदी को लेकर मशाल जुलूस। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।



संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)



झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष सरायकेला-खरसावां डॉ शुभेन्दु महतो के अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता किया गया। जिसमे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरायकेला-खरसावां श्री छोटराय किस्कु एवं राजद जिलाध्यक्ष सरायकेला-खरसावां संजय सिंह भी शामिल रहे। इस प्रेस वार्ता झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार  दिनांक 27 सितम्बर 2021 को किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा आहुत भारत बंद कार्यक्रम को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा सक्रिय रूप से समर्थन करने का निर्णय लिया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में  दिनांक 26 सितम्बर 2021 को शाम 5 बजे जिला मुख्यालय सरायकेला पर मशाल जुलुस का आयोजन किया गया है। भारत बंद कार्यक्रम के पश्चात दिनांक 29 सितम्बर 2021 को जिला मुख्यालय पर सर्वदलीय (गैर-भाजपा दल) एकदिवसीय धरना दिया जाएगा।