संवाददाता- पंकज मिस्त्री, बांका
बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के भोरसार पंचायत के मुखिया सुभद्रा देवी के पति पप्पू यादव पर गांव के ही किसी दो व्यक्ति ने बम से हमला कर जान मारने की कोशिश की, लेकिन बम नहीं फटने से वह बच गए। घटना शनिवार रात करीब 9:00 बजे की है घटना के संबंध में पप्पू यादव ने बताया कि मैं बगल के गांव के लोगों से मिलकर अपना घर पिपराडीह आ रहे थे घर के ही करीब पीछे से दो व्यक्ति ने बम से हमला कर दिया। लेकिन ऊपर वाले की दया से बम नहीं फूटा और मेरा जान बाल-बाल बच गया। बम हमले की घटना सुनकर भोरसार पंचायत के अगल बगल के सभी गांव से लोग मुखिया पति के घर पर जमा हो गए। लेकिन रात के अंधेरे होने के कारण कुछ भी पता नहीं चला पाया। पंचायत चुनाव का समय है इस वजह से भी उन पर हमला किया जा सकता है। जिस बम से हमला किया है उसे बरामद भी कर भरे हुए पानी के बाल्टी में रखा गया है। घटना की जानकारी कटोरिया पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर अपराधियों को खोजबीन करने लगा है लेकिन अपराधी अभी तक पुलिस के शिकंजे में नहीं आया है। कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी एंव एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने बताया की जख्मी पप्पू यादव का इलाज चल रहा है। पुलिस के हाथों से अपराधी नहीं बच सकता है।अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।


