Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शेरघाटी अनुमंडल में अपने बच्चे ​का इलाज के लिए नंबर लगाने आए और, बाहर निकले तो गायब मिला बाइक //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

  
संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/शेरघाटी । शेरघाटी अनुमंडल के गोला बाजार रोड में अपने बच्चे के इलाज कराने आए बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई।
मामले को लेकर बाइक सवार ने शेरघाटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़ित विनोद यादव ने कहा है कि वह पंजाब नेशनल बैंक के निकट एक निजी क्लीनिक में अपने बच्चे को इलाज कराने के लिए पहुंचा था। 
क्लीनिक के बाहर बाइक खड़ा कर जैसे ही वह है डॉक्टर के यहां नंबर लगाने पहुंचा बस थोड़ी देर के बाद बाहर आने के बाद उसकी बाइक वहां से गायब थी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है