गया/डोभी । समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल पर उत्पाद विभाग के द्वारा सघन वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतल बरामद की है। इस मामले में शराब से भरी पिकअप सहित एक तस्कर को हिरासत में लिया गया।
शराब के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। उसके बावजूद भी शराब कारोबारी अवैध शराब के कारोबार में लोग जुटे हुए है। इसी क्रम में समेकित जाँच चौकी डोभी में उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 170 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब के साथ मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए उत्पाद सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की एक पिकअप वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन न0 जे एच 10 सी बी 0584 है जिसमे भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बिहार ले जाया जा रहा है।
सूचना के बाद त्वरित करवाई करते हुए जाँच चौकी पर तैनात उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार-झारखंड नेशनल हाईवे पर जाँच अभियान तेज कर दिया गया। इसी क्रम में झारखंड की ओर से आ रहे पिकअप वाहन को रोक कर पूछा गया तो चालक ने बताया कि इसमें सब्जी लोड है। संतोषजनक जबाब नही मिलने पर शक हुआ। शक के आधार पर वाहन की जांच में कुल 170 कार्टून में 4416 बोतल कुल 1517.760 लीटर अवैध शराब पकड़ा गया।
वही, मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार चालक की पहचान गोपाल कुमार निवासी परसाटाँड़ बस्ती थाना झरिया, जिला-धनवाद के रूप में हुआ है। बताया जा रहा है कि शराब की बड़ी खेप को धनवाद झारखंड से बिहार के औरंगाबाद ले जाया जा भी रहा था। दीपक सिंह ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी का कानून लागू है जिसको लेकर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस सघन छापेमारी अभियान में जुटी हुई है. उसी क्रम में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है।


