संवाददाता निरंजन कुमार,गया
गया /डोभी। बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है, रेशम की डोरी से संसार बांधा है...भैया रक्षाबंधन के वचन को निभाना आदि गीतों को साकार करते हुए रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। भाई-बहन के स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन रविवार को शहर सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांध ईश्वर से दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की। भाइयों ने रक्षा का वचन देते हुए उपहार दिए।
रक्षाबंधन के चलते बहनों ने जहां भाइयों के लिए राखियां, मिठाई खरीदी तो भाइयों ने उनके लिए उपहार लिए। इसके चलते बाजारों में अधिक भीड़ नजर आई।
इसके बाद बहनों ने सज-धज कर शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। मुंह मीठा करवा उनके लम्बे जीवन व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने रक्षा का वचन देते हुए उपहार दिए। इस दिन घरों में विशेष रूप से मिठाई में सेवईयां बनाई गई।
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व भारतीय सभ्यता संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। यह सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध भाई के लंबी उम्र की कामना करती है। बदले में भाई-बहन की रक्षा का वचन देता है।
रक्षा बंधन के दिन दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाला भाई राखी बंधवाने के लिए बहन के यहां जाते है। त्यौहार के कारण वाहनों में महिलाओं की भीड़ ज्यादा नजर आई


