Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

मोरहर नदी से अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली और 4 व्यक्ति को आमस पुलिस ने किया गिरफ्तार। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

 
संवाददाता निरंजन कुमार,गया
गया/आमस । आमस थाना क्षेत्र के मोरहर नदी से अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली और 4 व्यक्ति को आमस पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया की गुप्त सूचना मिली की मोरहर नदी से बालू माफिया द्वारा अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा है।जिसकी सत्यापन हेतु  उक्त स्थल पर पुलिस पहुंचकर छापेमारी कर दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जिसमें दो ड्राइवर और दो लेवर शामिल है। जिसमें बृज मोहन प्रसाद के 43 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, सरजू मेहता के 29 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार, 
विनेश्चर मंडल के 19 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार एवं रामनंदन मेहता के 40 वर्षीय पुत्र उमेश प्रसाद बताया गया है। सभी रौशनगंज थाना क्षेत्र के मंझौलिया गांव निवासी बताया गया है।