Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा ,गांव वालों ने दोनों की रजामंदी के बाद करा दी शादी। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

 
संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया/बाराचट्टी । बिहार के गया जिला में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने पहले युवक को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर दोनों के रजामंदी के बाद उसकी शादी कर दी
मामला डोभी थाना अंतर्गत कुरमावां पंचायत के बहेराड़ीह गांव का है।जानकारी के मुताबिक डोभी थाना अंतर्गत नदरपुर गाँव के शिवदयाल यादव का पुत्र रविन्द्र कुमार अपनी प्रेमिका बहेराडीह निवासी बृक्ष यादव की पुत्री काजोल कुमारी से मिलने उसके गाँव पहुंचा। लेकिन इसी बीच गांव के कुछ युवकों ने दोनों को देख लिया और रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गाँव के लोंगो को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद गांव के लोंगो ने बैठक बुलाई। इस बैठक में लड़के के पिता को भी बुलाया गया।

  
इसके बाद गाँव वालों ने इस संबंध में चर्चा किया और फिर दोनों के परिवारों से उनके बिचारो को पूछा गया। लड़के एवं लड़की से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। कई बार पहले भी मिल चुके हैं।सारी बाते सुनने के बाद ग्रामीणों ने दोनों परिवार के लोंगो को समझाया गया। 
आखिरकार दोनों परिवार वाले की रजामंदी के बाद गाँव वालों ने पास के मंदिर में ही प्रेमी जोड़े रविन्द्र कुमार एवं काजोल कुमारी की पूरी रीति-रिवाज के साथ शादी करा दी। शादी के बाद प्रेमी जोड़े को परिजनों के हवाले कर दिया गया। दोनों के माता पिता ने खुशी से शादी करा दी।