Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

कुड़मियों की मातृभाषा कुड़मालि (KUDMALI) के लिए जनजातीय भाषा के तौर पर स्वतंत्र रुप से भाषा कोड लागू कराने को लेकर लोकसभा सांसद श्री संजय सेठ जी को ज्ञापन सौंपा। / / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता : सम्भू सेन (सरायकेला)

सरायकेला जिले के आदिवासी कुड़मि समाज, झारखण्ड का एक प्रतिनिधिमंडल राँची के माननीय सांसद श्री संजय सेठ से उनके आवासीय कार्यालय में जाकर मुलाकात किये। उन्होंने माननीय सांसद महोदय को कुड़मियों की मातृभाषा कुड़मालि (KUDMALI) के लिए जनजातीय भाषा के तौर पर स्वतंत्र रुप से भाषा कोड लागू कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा। माननीय सांसद महोदय ने मामले की गंभीरता और महत्व को समझते हुए बात को उचित पटल तक पहुँचाकर यथोचित संसोधन कराने का आश्वासन दिया है। संगठन द्वारा सांसद महोदय को कुड़मालि संस्कृति का प्रतीक पीला गमछा ओढ़ाकर अभिवादन किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो, महासचिव बैजनाथ महतो, उपाध्यक्ष निरंजन महतो, मनोज महतो, शंकरलाल महतो, टेकलाल महतो, शैलेश महतो, जगतपाल महतो, राजेश महतो, सिकंदर महतो, संतोष महतो, संदीप महतो, पप्पु महतो आदि शामिल रहे।