Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सड़क हादसे में दो बच्चे सहित एक व्यक्ति की मौत, नौ गंभीर//LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


नवीन चन्द्र महतो (सरायकेला)

सरायकेला जिला के कांड्रा सरायकेला मुख्य मार्ग पर टेंपो और हाईवा में टक्कर फिर एक कार जा घुसी जवाहर नगर, मानगो के रहने वाले 11 लोग  इनमें से दो बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के मेटाल्सा कंपनी के बगल गोपीडीह गांव के पास हुई. सभी एक ही परिवार के हैं. सभी सरायकेला रिश्तेदार के घर छ्ठी में गए थे. वहां से टेम्पो से मानगो लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार एक हाईवा ने पहले टेम्पो और फिर एक कार में टक्कर मार दी. टेम्पो टाटा की ओर जा रही थी, जबकि कार सरायकेला की ओर जा रही थी. हाईवा सरायकेला की ओर जा रही थी. हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि टेंपो हवा में काफी दूर उछल के सड़क  किनारे  खाई में जा गिरा. घटना के बाद चालक हाईवा लेकर फरार हो गया.   घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और एम्बुलेंस से सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।