Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

कोतवाली थाना अंतर्गत तेलबिगहा मोड़ के समीप युवक के ईट-पत्थर से कूच कर हत्या,मृतक रह चुका है अपराधी //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
   
संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत तेलबिगहा मोड़ के समीप देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई, मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अरविंद चौधरी बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना के बाद सिटी डीएसपी राजकुमार साह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों के गिरोह आपस में भिड़े थे, जिसमें एक गुट के अपराधी को खदेडते हुए दूसरे गुट के अपराधी पीछा कर रहे थे। इस दौरान तेल बीघा मोड़ के समीप पकड़ कर ईट-पत्थर से कूच कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी, इस दौरान फायरिंग की भी सूचना है। वही पुलिस अपराधियो की पहचान में जुट गई है।