Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

कोविड महामारी को लेकर डोभी पीएचसी में वैक्सीन लगवाने के लिए भारी जनसंख्या में जुट रही भीड़। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
 संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
कोविड महामारी को लेकर अस्पतालों में आम नागरिकों की लग रही भारी भीड़ को जागरूकता कहें अथवा वैक्सिन की किल्लत ,आय दिन डोभी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी भीड़ लग रही है ।.भीड़ को लेकर आम लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है ।भीड़ इतनी की स्थिति धक्का- -मुक्की तक पहुंच जा रही है और किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है । पीएचसी में आ रहे लोगों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन के लिए तीन से चार दिनों का चक्कर काटना पड़ रहा है ।वहीं दूरदराज से आ रहे लोगों को समय पर वैक्सिन नहीं पड़ने की शिकायतें मिल रही है । परिणामत : व्यर्थ का समय और धन बर्बाद हो पा रहा है । बताया जा रहा है कि जितनी मात्रा में कोविड -19 का वैक्सिन पीएचसी में उपलब्ध होना चाहिए था 
उतना नहीं मिल पा रहा है | वहीं आम नागरिकों की भीड़ काफी लग जा रही है । जिसका परिणाम है कि लोगों को समय पर टीका नहीं लग पा रहा है इधर केंद्र व राज्य सरकार कोरोना महामारी से बचाव हेतु अधिकाधिक वैक्सीन लगाने के लिए कटिबद्ध है ।इस बात स्थानीय पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक पदाधिकारी रिषीकेश कुमार ने बताया कि को वैक्सिन की मात्रा 150 की खुराक उपलब्ध थी लेकिन इधर प्रतिदिन 1000 से भी अधिक लोगों की भीड़ जुट रही है जिससे हम सभी स्वास्थ्यकर्मियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है ।