Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार और गाय के बीच जबरदस्त टक्कर जिसमें गाय घटनास्थल पर मौत। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । डोभी-चतरा सड़क मार्ग के कोठवारा बाजार के बंसी मोड़ के समीप एक बाइक सवार ने गाय को धक्का मार दिया जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। इस मामले में दुर्घटनाग्रस्त गाय ज्यादा जख्मी होने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 
घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगो की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। जहां उस घायल व्यक्ति का इलाज के बाद स्थिति को देखते हुए डॉ सुनील ने पीड़ित को घर भेज दिया गया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान घोड़ाघाट निवासी वासुदेव मिस्त्री का 28 वर्षीय पुत्र सुमित मिस्त्री के रूप में की गयी है। 
इस घटना के बाद पीड़ित स्थानीय थाना में आवेदन देने की बात कहा। बताया गया कि बाइक सवार काफी तेज गति से डोभी की ओर आ रहा था। वही, गाय अचानक रास्ते मे आ गया जिससे बाइक असन्तुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बाइक को स्थानीय लोगों ने अपने कब्जे में ले रखा है। इस घटना में मृत गाय की सूचना मालिक को दी गयी है।