गया । शहर के आजाद पार्क में श्री दशरथ मांझी विचार मंच के तत्वाधान में पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 14वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि रैली निकाली गई। इस मौके पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, वजीरगंज विद्यायक बीरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष नंदलाल मांझी, संतोष मांझी, लक्ष्मण मांझी, सरवन मांझी सहित मांझी विचार मंच के कार्यकर्ता मौजूद थे।पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 14वीं पुण्यतिथि पर सब प्रथम
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बाबा दशरथ मांझी के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि रैली को हरी झंडा दिखाकर रवाना किया। शहर के आजाद पार्क से गाजे-बाजे के साथ निकला जो खिजरसराय होते हुए गेहलौर घाटी पवित्र समाधि स्थल तक जायेगा।
वही, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि बाबा दशरथ मांझी जिस समाज से आते हैं अगर उस समाज में किसी का पुण्यतिथि मनाया जाता हैं तो दोनों गौरवान्वित होते हैं। दशरथ मांझी समाज के निचले पैगाम पर रहते हुए इतना बड़ा काम किया जो कभी भुला नहीं जा सकता है।
दशरथ मांझी को भारत रत्न की उपाधि के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारे बेटे मंत्री संतोष कुमार सुमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर दशरथ मांझी को भारत रत्न का उपाधि देने की मांग किया है और हम आज उनके पुण्यतिथि पर संकल्प लेते हैं कि जब तक बाबा दशरथ मांझी को भारत रत्न का उपाधि नहीं दिया जाता है तब तक हम लोग चैन से बैठने वाले नहीं है। जब हम मुख्यमंत्री थे तो हमने ही बाबा दशरथ के नाम पर महोत्सव मनाने किसबात की थी जिसके बाद दशरथ महोत्सव मनाया जाता है।


