संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)
सरायकेला जिला के कुकडू प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर जारगो महादेव बेड़ा में आज बंगला का अंतिम सोमवार को भक्तों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जलाभिषेक किया। इधर वनवासी कल्याण केंद्र सरायकेला खरसावां समिति द्वारा जलाभिषेक किया गया।व प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण समारोह में महिला समितियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह मुंडा, जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार महतो, मंडल प्रमुख कृष्ण पद महतो, तथा सहपाठी लाल सिंह मुंडा, बुद्धेश्वर महतो, अजम्बर महतो, धनंजय सिंह, अघरी महतो, श्रीमती गंधारी महतो आदि लोग उपस्थित थे।


