Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव किया जाएगा //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रखंड के भिन्न भिन्न मंदिरो के साथ डोभी ठाकुरबाड़ी में विशेष आयोजन किया गया है। 
भगवान श्री कृष्ण का जन्म आज सोमवार की मध्य रात्रि बारह बजे होगा। इसके लिए ठाकुरबाड़ी प्रांगण को फूलों से सजाया गया है। लाइट का विशेस प्रबंध किया गया है। श्री कृष्ण के झूले को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 
झूले पर ही इनका जन्म होगा। इस मौके पर ठाकुरबाड़ी के महंत सरजू दास ने बताया शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक मंदिर के प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। 
भजन कीर्तन को लेकर आस पास लोगो  के साथ हल्दिया से लोग पहुँचकर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कोरोना का गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओ को शामिल होने की अपील भी किया गया।