Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

चान्दन थाना द्वारा शराब कारोबारी गिरफ्तार // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता - पंकज मिस्त्री, बांका

चान्दन/बांका : जिलाधिकारी के निर्देश पर चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत  6 किलोमीटर  की दूरी तक  दौड़ते हुए खदेड़ कर एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शराब के कारोबार मे  एक ऑल्टो कार व पासिंग गिरोह की एक बाइक को भी जब्त कर लिया है ।  थानाध्यक्ष  रवि शंकर कुमार ने बताया कि करूआ पाथर के पास भनरा ग्रामीण  सड़क के मनसा मंदिर के पास तीन कार्टून शराब फेंककर शराब  माफिया भाग निकलने की सूचना मिली थी । सूचना  पाते ही थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, सअनि जितेन्द्र कुमार तिवारी मौके पर पहुंचते तब तक शराब की बोतल  ग्रामीणों ने लुट लिया था और टूटी फूटी बोतल को छोड़ दिया था । काफी खोजबीन के बाबजूद पुलिस को लुटी गयी शराब तो हाथ  नहीं लगी परंतु कारोबार मे  शराब तस्कर के कार की जानकारी जरूर मिल गयी ,जो बियाही मोड़ के बगल स्थित एक  के दुकान मे लगी थी ।जानकारी मिलते ही पुलिस  दुकान पर पहुंची और दुकानदार से शराब माफिया के संबंध मे जानकारी लेकर कारोबारी की खोज मे निकली पुलिस को बियाही मोड़ से थोड़ी ही दूर आगे निकलते ही बाइक से देवघर से कार का सामान लेकर वापस लौट रहे कारोबारी पर पड़ी , दुकान पर कारोबारी के  पहुंचते ही पुलिस भी वहां आ पहुंची । पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी वहां से   पैदल ही भागने लगा जो थानाध्यक्ष ने भी उसे 6 किलोमीटर  दूर तक पीछा कर कैंची गांव से गिरफ्तार  कर लिया। शराब कारोबारी की पहचान मुंगेर जिला के संग्रामपुर निवासी राहुल कुमार के रूप मे हुई है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी से इस धंधे मे शामिल अन्य का पता लगाया जा रहा है।