गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में 4 सितंबर को गया पहुंचेंगे। जहां वह कार्यकर्ता संपर्क सह आभार यात्रा को लेकर वे जहानाबाद से गया पहुंचेंगे। वही इस दौरान गया- जहानाबाद बॉर्डर स्थित बेलागंज से जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा बाइक व बड़े वाहन के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसी की तैयारी को लेकर गया के सर्किट हाउस में जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई। भव्य स्वागत एवं अभिनंदन सफलता हेतु तैयारी पर विशेष चर्चा की गई।
वहीं, बेलागंज चाकंद होते हुए गया पहुंचेंगे और शहर के प्राचीन विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करेगें। वही पूजा अर्चना के बाद रात में बोधगया पहुंचेंगे और वही रात्रि विश्राम करेंगे। जबकि 5 तारीख की सुबह वह बोधगया से औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे। इस दौरान कार्यकर्ता संपर्क सह आभार यात्रा के दौरान के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जदयू के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने गया सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मौके पर पूर्व विधायक कृष्ण नंदन यादव, प्रदेश अल्पसंख्यक के अध्यक्ष अब्दुल कादिर, देवरानी देवी, जितेंद्र पंडित, जितेंद्र कुमार दास, चंद्रभूषण कुशवाहा, राजकुमार शाह, शिवपूजन प्रसाद, पूनम कुशवाहा, कमलेश कुमार चंद्रवंशी, मालती देवी, निभा कुमारी, नरेंद्र कुमार यादव, श्रीकांत प्रसाद, रोशन कुमार मांझी, अजय कुमार, विकास कुमार, सुरेश राव, विनायक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।


