Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पीपरघट्टी पार्क के समीप अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जप्त। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

 
संवादाता निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । एनएच दो के पीपरघट्टी पार्क के समीप से बुधवार को अवैध बालू को लेकर शेरघाटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। 
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि डीएसपी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में बुधवार को विशेष अभियान चलाकर एनएच दो पीपरघट्टी के पास से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जप्त किया है। 
पुलिस को देख कर दो ट्रैक्टर का चालक मौके से भागने में सफल रहा है। वही, एक ट्रैक्टर के चालक डोभी थाना क्षेत्र के निगरी गांव निवासी छोटू दास को भागने के क्रम में मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
उन्होंने बताया कि जप्त तीनों ट्रैक्टरों के मालिक एवं चालको पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। वही, एक माह के भीतर जप्त वाहन को न्यायालय से मुक्त नहीं करवाया गया तो राजसात की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।