Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

विद्यालयों में बाल संसद का पुनर्गठन // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता - पंकज मिस्त्री, बांका
चान्दन/बांका:  चान्दन कन्या मध्य विद्यालय में  मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देश पर शैक्षणिक गुणवत्ता मिशन कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं की उपस्थिति में बाल संसद का पुनर्गठन किया गया। चयन कार्य के पूर्व कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक में बाल संसद गठन पर विस्तृत जानकारी, विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति, स्वच्छता एवं सामाजिक दायित्व निर्वाह के प्रति जागरूकता, बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास, एवं चुने गए मंत्रियों व पदाधिकारियों का दायित्व पर चर्चा की गई। बाल संसद के तहत सर्वसम्मति से अर्चना कुमारी को प्रधानमंत्री के रूप में चयन किया गया। उप प्रधानमंत्री सुरज कुमार को चयन किया गया। चयन होते ही विद्यालय परिसर में मंत्रिमंडल का गठन किया गया। विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से शिक्षा मंत्री कन्हैया कुमार उप शिक्षा मंत्री अनूप कुमार, स्वास्थ्य मंत्री माइकल मरांडी, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, सुमित कुमार, खेल मंत्री मुन्नी कुमारी, आपदा प्रबंधन मंत्री आदि मंत्रियों का गठन किया गया। इस गठन से बच्चों में काफी उत्साहित  देखने को मिला। एवं अपने पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए आपसी समूह में चर्चाएं होने लगी। इससे बच्चों में आगे बढ़ने की ललक जग रही थी।
प्रधानाध्यापक  आदित्य कुमार ने बताया कि इससे छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। इससे उनमें सामूहिक भावनाएं, निर्णय लेने की क्षमत, जिम्मेदारियों का निर्वाहन, उत्पन्न समस्याओं का निवारण आदि  का भी विकास होगा। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती इंदिरा कुमारी, श्रीमती शशिकला कुमारी, सुनीता कुमारी, मनीषा कुमारी, नीलम कुमारी एवं श्यामसुंदर हरिजन मौजूद थे।