संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया- जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ पुलिस के संयुक्त करवाई में 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के पास से नक्सली साहित्य,4 मोबाइल फोन,3 मेमोरी कार्ड, 1एडपटर,कपड़ा,दवाई सहित रुपए बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ एवं एसटीएफ, जिला पुलिस बल मिलकर गया सिटी एसपी के नेतृत्व में जिले के लुटवा थाना के गेजना गांव के भुइंया टोली के पाही वाली घर पर छापेमारी कर तीनो नक्सली को गिरफ्तार किया। जिसमें श्याम बाबू राम,देवनारायण राम एवम नरेश यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से 4 मोबाइल फोन,3 मेमरी कार्ड,1 एडपटर, दवाई , कपड़ा, पैसे इत्यदि बरामद किया गया है।


