संवाददाता : सम्भू सेन (सरायकेला)
आदिबासि कुड़मि समाज, झारखण्ड की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली के माध्यम से जमशेदपुर पूर्वी के माननीय विधायक श्री सरयू राय को उनके बारीडीह स्थित कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से विधायक महोदय को भारत की जनगणना में कुड़मियों की मातृभाषा कुड़मालि (KUDMALI) के लिए जनजातीय भाषा के तौर पर स्वतंत्र रुप से भाषा कोड लागू कराने को लेकर माँग किया गया। माननीय विधायक महोदय ने मामले की गंभीरता और महत्व को समझते हुए भारत सरकार और झारखण्ड सरकार को पत्र लिखकर यथोचित समाधान का आश्वासन दिया। संगठन द्वारा उन्हें कुड़मालि संस्कृति का प्रतीक पीला गमछा ओढ़ाकर अभिवादन किया गया।आदिवासी कुड़मी समाज के प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक सुधाँशु महतो, सदस्य प्रकाश महतो, असीत महतो, किरीटी महतो, नगर अध्यक्ष धिरेंद्रनाथ महतो, सदस्य हेमंत महतो, मनोहर महतो आदि शामिल रहे।


