संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया। रामपुर थाना क्षेत्र के सिकड़िया मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मृतक युवक की पहचान उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है जो औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला है।
मृतक उपेंद्र बोधगया थाना क्षेत्र के बैजू बीघा गांव में रहकर इंश्योरेंस एजेंट के साथ-साथ इंश्योरेंस कंपनी के यूनिट मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा था। उपेंद्र गया शहर के ऑफिस से कामकाज कर बोधगया थाना के बैजू बीघा गांव लौट रहा था इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। साथ ही सूचना मिलते ही परिवार वाले पहुंचे हैं।



