Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

नशा एक ऐसी बुरी आदत है जिसे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है: अफजाल करीम // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

 
संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया/बाराचट्टी। जिला प्रशासन व नेहरू युवा केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद युवा क्लव भगहर के सहयोग से चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बाराचट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय भगहर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक अनुज कुमार ने किया।
इस मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अफजाल करीम खान ने बताया कि नशा एक ऐसी बुरी आदत है जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। सरकार के साथ जब सारा समाज नशे के खिलाफ एकजुट होगा तब बुराई समाप्त होगी। 
उन्होंने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूकता करने व नशे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। स्वयंसेवक अनुज कुमार ने सभी को प्रतिज्ञा दिलाई कि वह नशा का सेवन नहीं करेंगे और ना करने देंगे बाकी लोगों को भी जागरूक करेंगे। 
उसके बाद मध्य विद्यालय भगहर के शिक्षक संतोष कुमार ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है समाज के लिए अभी श्राप है। जिससे लोगों के अंदर तनाव चिंताएं एवं कष्टों से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति कई बार असामाजिक मार्ग अपनाकर नशे की ओर बढ़ने लगता है जो कि उसे मात्र कुछ समय के लिए उसे आराम देता है।
इसी प्रकार का शराब न केवल व्यक्ति की कार्य क्षमता को कम करता है। अपितु यह समाज और राष्ट्र दोनों के लिए हानिकारक है। नशीले पदार्थों की प्राप्ति हेतु व्यक्ति घर मित्र और पड़ोस चमचे चोरी एवं अपराधियों को अंजाम देने लगता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो शराब विभिन्न बीमारियों को आमंत्रित देता है। सामाजिक दृष्टि से जुआ खैनी गुटखा सिगरेट आदि यह सब समाज को बहुत प्रभावित करता है। इस जागरूकता अभियान में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक लगे हुए हैं इस मौके पर चांदनी कुमारी आकांक्षा कुमारी रोहित कुमार विवेक कुमार पूजा कुमारी दीपा कुमारी विनय कुमार समेत दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे।