Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

मेडिकल उपकरण बेचने के नाम पर ठगी करने वाला इंदौर से गिरफ्तार, 8 लाख की ठगी करने का है आरोप / / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता : सम्भू सेन (सरायकेला)

जमशेदपुर : जुगसलाई पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी जीवन मध्य प्रदेश के इंदौर राजेन्द्र नगर का रहने वाला है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को शहर लेकर पहुंची। फिलहाल अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में घाघीडीह जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में अशोक कुमार अग्रवाल के बयान पर जुगसलाई थाना में धोखाधड़ी का मामला 6 जून 2021 को दर्ज कराया गया था। इसमें अशोक कुमार ने जीवन पर 8 लाख 35 हजार 634 रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया था। 

 क्या था मामला --
 स्टार इंडिया मेड लाइफ के नाम से फेसबुक पर मेडिकल उपकरण बेचने का विज्ञापन दिया था। एफबी पर उपलब्ध नंबर से संपर्क कर मेडिकल उपकरण मंगवाने की डील अशोक कुमार ने की थी। इसके तहत आरोपी जीवन के खाते में 8 लाख 35 हजार 634 रुपये ट्रांसफर किये थे। लेकिन मेडिकल उपकरण नहीं भेजा गया। पुलिस जांच के क्रम में अभियुक्त के मोबाइल लोकेशन के आधार से उस तक पहुंची। इससे पूर्व वरीय अधिकारियों के दिशानिर्देश पर एक छापामारी दल गठित किया गया था। इसमें थाना के एसआई राजू कुमार गुप्ता व एएसआई हरिमोहन झा शामिल थे। जुगसलाई पुलिस के अनुसार राजस्थान के अजमेर थाना में भी जीवन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है।