Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बाराचट्टी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन गश्ती अभियान जिसके तहद बाराचट्टी में पकड़ा गया 2260 किलोग्राम डोडा ,चालक फरार। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

 

संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
बाराचट्टी (गया )।बाराचट्टी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन गश्ती अभियान के तहत अहले सुबह एक वाहन से 2260 किलोग्राम मादक पदार्थ डोडा बरामद किया गया है। वहीं पुलिस को चकमा देकर चालक समेत अन्य सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए हैं ।इस आशय की पुष्टि करते हुए बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर 71 माइल के निकट दोवाठ जाने वाली सड़क पर खड़ी एक ट्रक से 109 बोरा मादक पदार्थ डोडा बरामद किया गया है। बरामद डोडा का कुल वजन 2260 किलोग्राम है। इधर वाहन चालक समेत अन्य लोग उक्त वाहन को छोड़कर फरार हो गए हैं ।इस सिलसिले में बाराचट्टी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।