Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शराब को लेकर डोभी पुलिस ने गुप्त सूचना पर 19 कार्टून बियर किया बरामद, भाग निकला वाहन छोड़ कर चालक। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

 

संवादाता- निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी। शराब को लेकर डोभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डोभी-चतरा सड़क मार्ग में केशापी के समीप बुधनी बाजार के पास से स्थानीय पुलिस के द्वारा मंगलवार की अहले सुबह प्रतिबंधित शराब लदे एक मैजिक वाहन को जप्त किया है।
पुलिस के इस कार्रवाई के दौरान वाहन का चालक चलती वाहन से कूदकर मौके से भागने में सफल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। जिसमें मैजिक वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 01 जी.जी 8426 पर लदे झारखंड निर्मित किंगफिशर कंपनी का 500 एमएल का केन वियर 19 कार्टून कुल 228 लीटर बरामद किया गया है।
प्रतिबंधित बियर को प्लास्टिक के खाली कैरेट से ढ़क कर लाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जप्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया गया, जो पटना के बताए जाते हैं। प्रतिबंधित बियर लदे जप्त वाहन के मालिक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। मालूम हो कि प्रतिबंधित शराब को लेकर स्थानीय पुलिस एवं उत्पाद विभाग के अधिकारियों के द्वारा डोभी थाना क्षेत्र में डोभी पुलिस लगातार कार्रवाई कर अवैध शराब की बरामदगी निरंतर जारी है।