संवाददाता - पंकज मिस्त्री, बांका
चांदन/बांका: चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लगने वाली जनता दरबार में एक रैयत नापी शुल्क देकर कई दिनों से नापी के चक्कर में आनंदपुर ओपी भैरोगंज थाने में जनता दरबार में एनआर दिखाया जिसमें उन्होंने कहा कि इस एन आर में पंद्रह सौ अनार कटाया गया है, परंतु पदभार संभाले नए आमीन सूरज यादव ने कहा पहले की एन आर नहीं चलेगा फिर एक एन आर ₹1000 की कटाना होगा। तब आपके जमीन को नापी किया जाएगा। इस तरह की मांग से गरीब किसान भीखो यादव, पिता स्वर्गीय सहदेव यादव ग्राम -कलजूगा, पंचायत दक्षिणी बारने के निवासी ने प्रेस वार्ता में बात को रखा गया। वहीं अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि एक ही एन आर पर नापी किया जाएगा। आप अंचल में मिले सवाल यह उठता है कि अगर जनता दरबार नहीं लगी होती तो गरीब किसान व्यक्ति के साथ समस्याओं का निदान कहां से होता। जनता परेशान है परंतु कुछ पदाधिकारी सेवा भाव से नहीं ऊपरी आमदनी पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। इस तरह की शर्मसार रुपए की मांग करना गरीब रैयत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जो नापी कराने में असमर्थ रहते हैं।


