संवाददाता - पंकज मिस्त्री, बांका
चान्दन/बांका: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवाहन पर चान्दन प्रखंड वासियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया जो सुबह से ही टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र पहुंच कर घंटों लाइन में लगा रहा।
चान्दन प्रखंड के 17 पंचायतों में कुल 28 वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था। जो प्रत्येक सेंटरों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराया गया था जिसके बाद भी सभी सेंटरों पर वैक्सीन लेने आए कुछ ग्रामीणों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में जोनल पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य द्वारा सभी सेंटरों का निरीक्षण किया गया एवं सेक्टर पदाधिकारी के रूप में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बंदना दास द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का सभी सेंटरों पर पालन करवाते हुए वैक्सीनेशन करवाया गया।
ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक चान्दन प्रखंड के जितेंद्र वर्मा ने बताया की इस महाअभियान में चान्दन प्रखंड के 17 पंचायतों में कुल 5310 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।


